क्या अंडा खाने से कैंसर होता है ? होश उड़ाने वाला खुलासा

अंडे में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, जिंक, कोलिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है लेकिन कैंसर होने की बात तो डरावनी है....

Dec 23, 2025 - 10:24
Dec 23, 2025 - 10:28
 0  0
क्या अंडा खाने से कैंसर होता है ? होश उड़ाने वाला खुलासा

अब तक हम सभी सुनते आएं कि संडे हो या मंडे...रोज खाओ अंडे पर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि अंडे खाने से कैंसर होता है। क्या सच में ऐसा कुछ होता है या फिर अंडे के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है ? 

सोशल मीडिया पर वायरल दावे के अनुसार कुछ खास ब्रांड के अंडों में नाइट्रोफ्यूरान नामक एंटीबायोटिक के ट्रेस होते हैं जिससे कैंसर का खतरा बताया जा रहा है। अब इस वायरल होते दावे पर FSSAI ने बड़ा खुलासा किया है जो इस प्रकार है : 

FSSAI के दावे के अनुसार भारत में बिकने वाले अंडे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अंडे खाने से किसी भी किस्म का कोई कैंसर नहीं होता है। सोशल मीडिया पर अंडों को लेकर किए जा रहे दावे निराधार और भ्रामक हैं। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। 

FSSAI के मुताबिक जिस नाइट्रोफ्यूरान की बात कही जा रही है वो अंडा उत्पादन में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कहीं इसके ट्रेस मिलते भी हैं तो इतनी कम मात्रा से कैंसर या कोई भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार अंडा खाना पूरी तरह सुरक्षित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0