RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा, पार्टी में हडकंप

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। राजद के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Jul 16, 2026 - 21:42
Jul 17, 2026 - 07:46
 0  0
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा, पार्टी में हडकंप
मृत्युंजय तिवारी के फेसबुक पेज से साभार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच ही राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो राजद के बुरे दौर में भी पार्टी के साथ मजबूती से बनें रहें इसके बावजूद वो लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे थें। 

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक न्यूज चैनलों पर राजद के प्रमुख चेहरे के रूप में बहसों में हिस्सा लेते रहे हैं। उनका इस्तीफा राजद के लिए झटके की तरह है। तिवारी के इस्तीफे के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

मृत्युंजय तिवारी पिछले कुछ समय से राजद में अपनी भूमिका को लेकर असंतुष्ट चल रहे थें। उन्हें लगता था कि उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था। इस नाराजगी की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। 

उधर प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर राजद समर्थकों के बीच एक अलग ही जंग छिड़ी हुई है। RJD समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व से तिवारी के इस्तीफे को अस्वीकार करने की मांग की है। मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के लिए पार्टी के ही कुछ नेताओं पर कथित रूप से आरोप लगाया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News