Bihar News: सड़क पर कहर बनकर दौड़ा नगर निगम का ट्रैक्टर महिला की दिल दहला देने वाली मौत!
Bihar News: नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें नगर निगम के ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई

Bihar News: नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें नगर निगम के ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 के पिलर नंबर 34 के पास हुई। मृतक की पहचान वार्ड-23 विकास नगर की 75 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला
सावित्री देवी अपने बड़े बेटे के घर जा रही थीं लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गईं। परिवारवालों के मुताबिक वह घर से निकलकर सड़क पार कर रही थीं तभी मंगला स्थान की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा नगर निगम का ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
CCTV में कैद हुआ हादसा
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि सावित्री देवी सड़क पार कर रही थीं और तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना प्रभारी जितेंद्र राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवारवालों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हादसा CCTV में कैद हो गया है और फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर और चालक की पहचान की जा रही है।
स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
इस हादसे के बाद इलाके में नगर निगम प्रशासन और लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे रोज हो रहे हैं। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?






