Bihar News: श्रीलंका से आई बारात ने बिहार में मचाया धमाल परंपरा और प्यार का अनोखा संगम

Bihar News: मुजफ्फरपुर बिहार में हुई एक शादी ने सिर्फ दो परिवारों को नहीं जोड़ा बल्कि दो देशों की संस्कृति को भी पास ला दिया। कोलंबो श्रीलंका से बारात लेकर आए विदेशी दूल्हे ने पूरी तरह भारतीय परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए।

Apr 20, 2025 - 11:04
 0  0
Bihar News: श्रीलंका से आई बारात ने बिहार में मचाया धमाल परंपरा और प्यार का अनोखा संगम

Bihar News: मुजफ्फरपुर बिहार में हुई एक शादी ने सिर्फ दो परिवारों को नहीं जोड़ा बल्कि दो देशों की संस्कृति को भी पास ला दिया। कोलंबो श्रीलंका से बारात लेकर आए विदेशी दूल्हे ने पूरी तरह भारतीय परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए। शादी में विदेशी मेहमानों ने ढोल नगाड़ों और भोजपुरी गानों पर जमकर नाचा। यह शादी अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुकी है।

कोलंबो यूनिवर्सिटी से शुरू हुई प्रेम कहानी

यह अनोखा रिश्ता 2019 में कोलंबो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ। रुचिका किशोर जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं उनकी मुलाकात श्रीलंका के किसले एकनायके से हुई। पहले दोस्ती हुई फिर ये रिश्ता धीरे धीरे प्यार में बदल गया। दोनों ने एक साल बाद एक दूसरे से अपने दिल की बात कही और शादी का फैसला लिया।

प्यार करना जितना आसान था परिवार को मनाना उतना ही मुश्किल। रुचिका को डर था कि वह अपने घर वालों को कैसे समझाएंगी। किसले के परिवार को भारत की परंपराएं थोड़ी अजीब और अलग लगीं। वहीं रुचिका के परिवार को भी विदेशी शादी को लेकर कई सवाल थे। तभी आगे आए रुचिका के चाचा देवांशु किशोर जिन्होंने दोनों परिवारों को समझाया और आश्वासन दिया।

परंपराओं के साथ हुई रंगीन शादी

फैसला हुआ कि शादी पूरी तरह भारतीय रीति रिवाज से रुचिका के घर मुजफ्फरपुर में होगी। श्रीलंकाई परिवार ने इस बात को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। जब बारात श्रीलंका से बिहार पहुंची तो पूरे शहर ने स्वागत किया। हल्दी मेहंदी जयमाला फेरे और विदाई सबकुछ पारंपरिक तरीके से हुआ। दूल्हे के पिता ने कहा कि उन्हें भारतीय शादी की लंबी प्रक्रिया से डर था लेकिन यहां की आत्मीयता ने उनका दिल जीत लिया।

रुचिका ने कहा कि आज उनका सपना सच हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी शादी सिर्फ दो दिलों का नहीं बल्कि दो देशों का मिलन है। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने अपने रीति रिवाजों के अनुसार शादी की और परिवार का आशीर्वाद भी मिला। किसले ने कहा कि भारत आकर शादी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां की रस्मों और लोगों का प्यार देखकर हम खुद को घर जैसा महसूस कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0