अयोध्या की तरह विकसित होगा सीतामढ़ी का " पुनौरा धाम "

बिहार का सीतामढ़ी जिला जल्द ही एक बड़े पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने वाला है। सीतामढ़ी शहर को अयोध्या की तरह विकसित करने की तैयारी शुरू है।

Jan 10, 2026 - 10:08
Feb 13, 2026 - 19:20
 0  0
अयोध्या की तरह विकसित होगा सीतामढ़ी का " पुनौरा धाम "
Source : Google

बिहार का जिला सीतामढ़ी जल्द ही एक नए स्वरूप में दिखाई देगा। अपनी पौराणिकता और आध्यात्मिकता की वजह से देश भर में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित सीतामढ़ी को एक नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। 

सीतामढ़ी शहर को अयोध्या की तरह सजाने और संवारने की योजना पर काम किया जा रहा है। पर्यटन विभाग और नगर विकास विभाग आपसी समन्वय से सीतामढ़ी को विकसित बनायेंगे। इससे सीतामढ़ी की सुंदरता को तो चार चांद लगेगा ही, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावना पैदा होगी। 

इन सबके बीच जो बड़ी बात है कि सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच रेल कनेक्टिविटी को और भी मजबूती प्रदान किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रेलखंड को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इस प्रयास से उत्तर बिहार के लोगों को काफी सुविधाएं मिल जाएंगी। 

सीतामढ़ी के प्रसिद्ध माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण हो रहा है। लगभग 883 करोड़ रुपए की लागत से भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अगले 42 महीनों में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

इसके साथ ही यहां अन्य सुविधाओं को भी विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। सीता वाटिका, फाइव स्टार होटल, परिक्रमा पथ, थ्री डी शो आदि सुविधाएं भी पर्यटकों को मुहैया कराई जाएंगी। 

धार्मिक पर्यटन को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार सीतामढ़ी और उसके आस पास के इलाकों को भी विकसित करने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर खास ध्यान दे रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News