Meta लेकर आया Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए पेड प्लान्स
Meta फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान्स लेकर आया है। ये नया प्लान यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स की सुविधा प्रदान करेंगे।
Meta ने आखिरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप के लिए नए Paid subscription plans पेश कर ही दिए हैं। नए प्लांस के तहत Meta उपयोगकर्ताओं को कई नए एक्सक्लूसिव फीचर्स देने जा रहा है। मतलब साफ है कि आप अगर Meta को पैसा देते हैं और Paid Plans लेते हैं तो आपको कई नए फीचर्स और ऑप्शन मिलेंगे जो साधारण यूजर्स को नहीं मिलते हैं।
कितना चुकाना होगा यूजर्स को
मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है कि मेटा ने इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डाॅलर यानी 387 रुपये प्रतिमाह रखी है जबकि व्हाट्सएप प्लस के लिए यह कीमत प्रतिमाह 2.99 डाॅलर यानी 290 रुपये होगी। मेटा ने फिलहाल भारत के लिए इनकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है।
पेड प्लान लेने वो यूजर्स को यह देखने की सुविधा मिलेगी कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है। इसके साथ ही ऐसे यूजर्स अनलिमिटेड स्टोरी Audience लिस्ट बना सकेंगे और खुद हाईड होकर किसी की भी स्टोरी को देख सकेंगे।
इसमें एक और खास बात यह होगी कि पेड प्लान लेने वाले यूजर्स अपनी स्टोरिज को 24 घंटे से ज्यादा लाइव रख सकते हैं और हर सप्ताह अपनी एक स्टोरी को स्पाॅटलाइट करके ज्यादा विजिबिलिटी ले सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे यूजर्स को स्टेारी व्यूअर लिस्ट में सर्च का विकल्प भी मिलेगा।
इसके अतिरिक्त मेटा ने कई काॅस्मेटिक अपग्रेड्स भी इसमें जोड़े हैं। जैसे इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड सुपर हर्ट रिएक्शंस, कस्टम एप्प आइकाॅन्स, विशेष बायो फाॅन्ट्स और एक्स्ट्रा प्रोफाइल पिन्स करने का विकल्प भी मिलेगा।
WhatsApp यूजर्स को क्या मिलेगा खास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेड प्लान में WhatsApp Plus यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतरीन बनाने वाला है। इसमें Advance List Customisation जैसे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें Custom Themes, Unique Ringtone, Premium Stickers भी होंगे। वहीं यह प्लान लेने वाले यूजर को ज्यादा Pinned Chats की सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0