बिहार में यूपी सरकार का 761 करोड़ का प्रोजेक्ट, होंगे बड़े फायदे
यूपी बिहार की सीमा पर बगहा के नौरंगिया के नजदीक गंडक नदी पर 761 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण होगा जिससे आवागमन को तेज रफ्तार मिलने जा रहा है।
बिहार का पुलिस जिला बगहा जो यूपी बिहार की सीमा पर मौजूद है। यहां नौरंगिया के नजदीक गंडक नदी पर 761 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़ा पुल बनने जा रहा है। इस पुल का निर्माण यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कराया जाएगा।
इस पुल के बनने से दोनों प्रदेशों की सीमा पर रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ होगा। इससे यूपी का खड्डा क्षेत्र सीधे बिहार के बगहा से जुड़ जाएगा और आवागमन को तेज रफ्तार मिलेगी।
यूपी के खड्डा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय के अनुसार यूपी सरकार ने इस पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। अगले कुछ महीनों में पुल निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण की मांग कई साल पुरानी थी। यहां के लोगों की उम्मीद जल्द पूरी हो जाएगी।
अभी तक यूपी के पांच बड़े गांवों के लोगों को अपने ही मुख्यालय खड्डा तक पहुंचने के लिए बिहार से होकर नौरंगिया से जाना पड़ता था, जो काफी परेशान करने वाला रास्ता था। यह परेशानी दूर होगी।
पुल निर्माण के बाद अब यूपी के इन इलाकों के लोग सीधे अपने मुख्यालय खड्डा पहुंच सकेंगे। इससे दूरी कम होगी और समय की भी बचत होगी। सरकारी योजनाएं और विकास आसानी से इन गांवों तक पहुंच सकेगा।
इस पुल के निर्माण से पर्यटन के क्षेत्र में काफी लाभ होगा। बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और यूपी का सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य बेहद करीब आ जाएंगे। यूपी और बिहार के लोग इन दोनों स्थलों का आनंद ले सकेंगे। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और इलाके के विकास की एक नई कड़ी जुड़ जाएगी।
वहीं इस पुल के निर्माण से बिहार और यूपी के आसपास के लोगों के कारोबार, रोजगार और आपसी सम्बन्धों में भी बढ़ोतरी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0