अक्टूबर से 60 दिनों तक सुनील शेट्टी करेंगे बिहार में शूटिंग
जाने माने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही बिहार में फिल्म शूटिंग करते नजर आयेंगे। सीएम सम्राट चौधरी से मिलने के बाद उन्होंने यह जानकारी दी।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि अक्टूबर से बिहार में उनकी फिल्म की शूटिंग होगी। लोकेशन फाइनल करने के लिए अगले हफ्ते उनकी टीम बिहार आ रही है। सोमवार को सुनील शेट्टी ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुनील शेट्टी से मुलाकात के दौरान कला, सिनेमा और बिहार से जुड़े कई मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई।
वहीं सुनील शेट्टी के मुताबिक उनकी बनने वाली फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। बिहार की लगभग 50 से 60 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के लिए फाइनल लोकेशन फिलहाल तय नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कई संभावित लोकेशन का जायजा लिया है लेकिन अगले हफ्ते आने वाली टीम ही इसका चयन करेगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म की शूटिंग बिहार के एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर होगी। इनमें पश्चिम चंपारण, राजगीर, नालंदा, बोधगया, कैमूर, नवादा और पटना जैसे लोकेशन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0