फिल्म निर्माण का हब बनेगा बिहार, अभिनेता मनोज वाजपेई का बड़ा बयान

बिहारी मूल के प्रख्यात अभिनेता मनोज वाजपेई का कहना है कि बिहार जल्द ही फिल्म निर्माण और थियेटर की दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।

Feb 11, 2026 - 13:18
Feb 13, 2026 - 19:06
 0  0
फिल्म निर्माण का हब बनेगा बिहार, अभिनेता मनोज वाजपेई का बड़ा बयान
Source : Social media

जाने माने बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई ने बिहार म्यूजियम का भ्रमण किया। पद्मश्री मनोज वाजपेई ने इस मौके पर राज्य में फिल्म निर्माण की गतिविधियों पर खुल कर चर्चा की। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर भी अपनी राय रखी। 

मनोज वाजपेई ने बिहार सरकार की नई फिल्म प्रोत्साहन नीति की सराहना की और इसे क्रांतिकारी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की फिल्म प्रोत्साहन नीति का निर्माण बिहार सरकार ने किया है, उससे फिल्म जगत से जुड़े लोगों का बिहार के प्रति आकर्षण बढ़ा है। मनोज वाजपेई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वो प्रारंभिक दौर से ही बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के निर्माण से जुड़े हुए हैं। 

अभिनेता मनोज वाजपेई के अनुसार जिस तरह से बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति बनाई गई है उससे फिल्म निर्माताओं का रुझान बिहार की ओर हुआ है। यह बिहार के लिए आने वाले समय में काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिहार की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और लोककला को नई पहचान मिलेगी। 

मनोज वाजपेई के अनुसार बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की वजह से पूरे देश के फिल्म निर्माता बिहार आएंगे। इससे बिहार के विकास को नई पहचान मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह राज्य के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

अभिनेता के अनुसार अगर बिहार में अगर बिहार में शानदार शूटिंग लोकेशन, आधुनिक तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण संस्थानों पर काम होगा तो बिहार के युवाओं को भी एक्टिंग, फिल्म प्रोडक्शन और निर्माण में बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक और ऐतिहासिक कहानियों का भंडार है। इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News