बिहार : अभी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत

बिहार इन दिनों बर्फीली हवाओं की चपेट में है। अभी फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बेघर और गरीबों के लिए यह वक्त किसी आपदा से कम नहीं है। जहां तक संभव हो, आप उनकी मदद करें।

Jan 8, 2026 - 20:58
 0  0
बिहार : अभी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत

पूरा बिहार इन दिनों कड़ाके की ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं से परेशान है। तापमान लगातार गिर रहा है। जनजीवन अस्त व्यस्त है। शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूत किया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

हालात ऐसे बने हुए हैं कि ऊनी कपड़ों का बोझ और रजाई कंबल भी पर्याप्त साबित नहीं हो रहे हैं। गरीबों का जीवन और भी दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि 09 जनवरी तक तापमान में और गिरावट आ सकती है। 

दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों के लिए यह मौसम किसी भयावह आपदा से कम नहीं है। सड़क किनारे खुले में रहने वाले बेघर लोगों का जीवन इस समय कैसा होगा, यह कल्पना मात्र से इंसान सिहर जा रहा है।

इस भीषण ठंड की वजह से बुजुर्गों और बच्चों की तबियत लगातार खराब हो रही है। सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए यह मुश्किल वक्त है। 

हालांकि आज धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन तेज गति की हवाओं ने परेशानी बनाए रखी। आने वाले अगले कुछ दिनों में कोहरे का असर बना रहेगा और तापमान अभी और नीचे जाएगा।

ऐसे में संभव हो तो आप अपने आसपास के गरीब और बेघर लोगों के साथ ही खुले में घूमने वाले पशुओं की मदद जरूर करें। इंसान के लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और हम सबको इस धर्म का पालन अवश्य करना चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0