Amazon ने किया फेक रिव्यू और स्कैम का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला....
विश्व की जानी मानी ई कॉमर्स कंपनी Amazon ने वर्ष 2025 में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के नकली उत्पादों को जब्त किया है और करोड़ों की संख्या में फर्जी रिव्यू को ब्लॉक किया है। ये वही रिव्यू है जिसे पढ़कर आप शॉपिंग करते रहे हैं। Amazon की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। Amazon का यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
Amazon News दुनिया भर में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। करोड़ों की संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ी खबर है। दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी Amazon ने करोड़ो संदेहास्पद और फेक रिव्यू को प्लेटफॉर्म पर दिखने से पहले ही ब्लॉक कर दिया है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विश्व की जानी मानी ई कॉमर्स कंपनी Amazon ने वर्ष 2025 में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के नकली उत्पादों को जब्त किया है और करोड़ों की संख्या में फर्जी रिव्यू को ब्लॉक किया है। ये वही रिव्यू है जिसे पढ़कर आप शॉपिंग करते रहे हैं। अमेजॉन की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। अमेजॉन का यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
Amazon की पहली ट्रस्टेड शॉपिंग एक्सपीरियंस की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकली प्रोडक्ट्स की भरमार होती जा रही है। इसे खतरा मानते हुए अमेजॉन ने पिछले सा व्यापक अभियान चलाया। अमेजॉन ने चीन और दूसरे कई देशों की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के नेटवर्क पर सीधे प्रहार किया।
वैसे तो Amazonपहले मैन्युअल चेकिंग सिस्टम के साथ काम करती रही है लेकिन अब उसने उन्न्त AI तकनीक का प्रयोग किया। मशीन लर्निंग तकनीक का प्रयोग कर उसने संदेह पैदा करने वाली गतिविधियों को पकड़ा और फर्जी रिव्यू, नकली उत्पाद और स्कैम्स को ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
Amazon ने फेक रिव्यू, नकली उत्पादों और स्कैम को प्रोत्साहित करने वाली सैकड़ों वेबसाइट्स को बंद कर दिया। ये वेबसाइट फेक रिव्यू दिखाते थें और यूजर्स को गुमराह करते थें। इसका सीध फायदा ग्राहकों को मिलेगा। उन्हें सही उत्पाद चुनने में मदद मिलेगी। ऑनलाइन शॉपिंग पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। यह कार्रवाई दुनिया के 14 मुल्कों में 32 हजार से ज्यादा संदेहास्पद लोगों और नेटवर्क पर हुई है।
ऐसे मामलों में लीगल एक्शन के साथ ही संबंधित देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है ताकी वैश्विक स्तर पर सख्ती बढ़ें और संदिग्ध गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।
Amazon की इस कार्रवाई का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा क्योंकि इससे नकली उत्पादों पर लगाम लगेगी और रिव्यू सिस्टम अधिक विश्वसनीय होगा। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को अपने स्तर से भी सतर्क रहना चाहिए और खरीदारी के लिए विश्वसनीय सेलर्स पर भरोसा करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0