कम ज़मीन पर बन सकेगा बिल्डिंग, नीतीश सरकार बदलेगी पुराना नियम !

बिहार के शहरी इलाकों में अब बढ़ती आबादी और ज़मीन की कमी के मद्देनजर राज्य सरकार पुराने कानूनों में बदलाव करने जा रही है। कम ज़मीन पर ऊंची और बड़ी बिल्डिंग्स बनाने के लिए फ्लोर एरिया रेशियो को दोगुना करने की तैयारी है।

Mar 27, 2026 - 16:19
Mar 27, 2026 - 16:40
 0  0
कम ज़मीन पर बन सकेगा बिल्डिंग, नीतीश सरकार बदलेगी पुराना नियम !
Adobe

बिहार में शहरी आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। आबादी के अनुपात में घरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बिहार सरकार राज्य में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब शहरी इलाकों में कम ज़मीन पर भी बड़े एरिया और ऊंची बिल्डिंग्स बनाई जा सकेंगी। इसके लिए पुराने नियमों में संशोधन की तैयारी सरकार कर रही है। 

बिहार सरकार के नगर विकास विभाग ने FAR यानी फ्लोर एरिया रेशियो में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आगामी कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अनुसार विभाग की ओर से प्रस्ताव बना लिया है। जल्द ही इसे राज्य कैबिनेट को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही इसे राज्य भर में लागू कर दिया जाएगा। 

इस प्रस्ताव के मंजूर होते ही बिहार के शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण कार्यों में तेजी देखने को मिल सकती है। अब लोग अपनी जमीनों का पूरा सदुपयोग कर सकेंगे। अभी बिहार में FAR का पैमाना 2.5 से 3.0 के बीच होने से भवन की ऊंचाई पर पाबंदी लग जाती है।  इसे बढ़ाकर 5.5 से 6 करने की तैयारी है। 

अभी के समय में कुल जमीन के सिर्फ 40% हिस्से पर भवन निर्माण की अनुमति है। इस नियम में संशोधन से कुल भूखंड के 60 से 70% हिस्से पर निर्माण संभव हो सकेगा। इससे कम जमीनों पर फ्लैट्स और दुकानों का निर्माण हो सकेगा। संभावना जताई जा रही है कि बिहार में शहरी विकास के क्षेत्र में यह कदम काफी लाभदायक साबित होगा। 

इसका आशय हुआ कि अब बिहार में कोई भी अपनी छोटी सी भूमि पर पहले की अपेक्षा दोगुनी ऊंचाई और ज्यादा कमरों वाला आलीशान बिल्डिंग खड़ा कर सकेगा। इससे बिहार के शहरों में आसमान छू रही जमीन की कीमतों में कमी आएगी। यह शहरी क्षेत्र के लोगों के बड़ी राहत भरी खबर होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News