बिहार की बेटी सोनाक्षी सिन्हा क्या सच में प्रेगनेंट हैं ! सामने आई सच्चाई....

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के प्रेगनेंट होने की खबरों पर उनकी मां पूनम सिन्हा की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से सोनाक्षी सिन्हा कई बार उन्हें नानी बना चुकी हैं। पूनम सिन्हा के ऐसे बयान का क्या मतलब है...सोनाक्षी की प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों की क्या सच्चाई है !

Apr 6, 2026 - 18:22
Apr 6, 2026 - 18:26
 0  0
बिहार की बेटी सोनाक्षी सिन्हा क्या सच में प्रेगनेंट हैं ! सामने आई सच्चाई....
Adobe

Sonakshi Sinha Pregnancy News बिहारी मूल के दिग्गज नेता बॉलीवुड अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा लगातार चर्चाओं में रहती हैं। वैसे बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्रियों से जुड़ी हर खबर चर्चा बन जाती है। ये अलग बात है कि बॉलीवुड स्टार इन सब बातों की परवाह नहीं करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी उनमें से ही एक हैं। जहीर इकबाल से उनकी शादी भी खासी चर्चा का विषय रही थी। अब सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की खबरों ने चर्चाओं का बाजार गर्म किया हुआ है। 

सोनाक्षी सिन्हा की मां बनने की खबरों को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी शुरुआत 2025 के एक दिवाली पार्टी से हुई। सोनाक्षी सिन्हा उस दौरान एक रेड आउटफिट में थीं। कई लोगों ने चर्चा बना दी कि सोनाक्षी सिन्हा अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उस वक्त सोनाक्षी ने इन चर्चाओं को अफवाह बताकर सिरे से खारिज कर दिया था। 

अब इस मामले में उनकी मां पूनम सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्हें तो कई बार नानी बना दिया गया है, मगर जब भी ऐसा वक्त आएगा, वो खुशी जरुर मिलेगी। पूनम सिन्हा ने कहा कि जिंदगी में बेटियां बहुत खास होती है। बेटियों के बिना जीवन अधूरा होता है।

 मालूम हो कि शादी से पहले जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे के अच्छे दोस्त थें। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 07 साल तक डेट किया था। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में दोनों मिले थें। इसके बाद दोनों का मन मिला, विचार मिले और नजदीकियां बढ़ती गई, फिर एक समय ऐसा आया जब दोनों एक दूसरे के हो गए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News