रितेश पांडेय ने क्यों छोड़ा " जनसुराज "

Jan 12, 2026 - 15:50
Jan 13, 2026 - 20:24
 0  0
रितेश पांडेय ने क्यों छोड़ा " जनसुराज "

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक रितेश पांडेय ने जनसुराज से इस्तीफा दे दिया है। रितेश पांडेय ने जनसुराज के टिकट पर रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। रितेश चौथे स्थान पर थें और उन्हें लगभग 17 हजार वोट प्राप्त हुए थें। 

करगहर विधानसभा सीट जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के पैतृक निवास स्थान का सीट है। पूरे बिहार में जनसुराज का जो प्रदर्शन था, उसके हिसाब से करगहर में मिला वोट सम्मानजनक ही माना जाएगा। 

करगहर विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस के संतोष मिश्रा विधायक थें। रितेश पांडेय ने जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़कर ऐसा माहौल खराब किया की सीटिंग विधायक तीसरे नंबर पर चले गए थें। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना इस्तीफा लिखते हुए रितेश पांडेय ने लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया।

रितेश ने आगे लिखा है कि खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहाँ तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है इस लिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। 

रितेश पांडेय अंत में लिखते हैं कि कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है , उम्मीद है आप लोग समझेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0