बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती: रिजेक्टेड अभ्यर्थियों की सूची जारी, एडमिट कार्ड मंगलवार को होगा जारी...

वहीं आयोग के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी हो जाएगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं मिलेगा। समय रहते सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी विवरण का मिलान कर लें।

Jul 14, 2026 - 21:01
Jul 14, 2026 - 21:02
 0  0
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती: रिजेक्टेड अभ्यर्थियों की सूची जारी, एडमिट कार्ड मंगलवार को होगा जारी...

Bihar Police Havildar Instructor Rejection List: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यथियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए रिजेक्टेड आवेदन पत्रों की लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड 14 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकृत हो गया है, वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी रिजेक्शन लिस्ट के अनुसार विभिन्न वजहों से कुल 50 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। इनमें से 26 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन आवेदन को फाइनल सबमिट नहीं किया। 22 अभ्यर्थी ऐसे रहें जिन्होंने खुद से अपना आवेदन रिजेक्ट कर दियां 2 उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द करने की वजह एक से ज्यादा फॉर्म भरना रहा। आयोग ने रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

वहीं आयोग के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी हो जाएगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं मिलेगा। समय रहते सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी विवरण का मिलान कर लें। 


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका...

  • बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर Havildar Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ मांगी गई जानकारी भरें।
  • लॉग इन करते जी आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा। 
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News