बिहार में 1076 पदों के लिए जल्द शुरु होगी बहाली, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का ऐलान
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार जिन 1076 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने जा रही है उनमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 06, ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, हॉस्टल प्रबंधक के 37 एवं बाकी अलग अलग निम्नवर्गीय लिपिकों के पदों पर बहाली होगी।
Bihar Recruitment News 2026 अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार अलग अलग 1076 पदों पर जल्द ही नई बहाली शुरु करने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर बिहार लोक सेवा आयोग एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। इसकी जानकारी राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने दी है। मंत्री ने जानकारी दी कि अब राज्य के हर ब्लॉक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी होंगे।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार जिन 1076 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने जा रही है उनमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 06, ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, हॉस्टल प्रबंधक के 37 एवं बाकी अलग अलग निम्नवर्गीय लिपिकों के पदों पर बहाली होगी।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग नवम से लेकर बारहवीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों का निर्माण अलग अलग जिलो में कराया जा रहा है। अभी दरभंगा और किशनगंज में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। अप्रैल तक कैमूर, नालंदा, जमुई, कटिहार और मुजफ्फरपुर में भी ये स्कूल प्रारंभ हो जाएंगे।
वहीं मंत्री ने बताया कि बिहार के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही बिहार के सभी मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरु हो जाएगा। अपने विभाग की उपलब्धियों को बताते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार में 09 हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी गई है। पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण के लिए हो रहे कार्यों के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की सराहना भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0