अब आम आदमी भी करेगा हेलीकॉप्टर से सैर, बिहार में आज से हेली टूरिज्म योजना का शुभारंभ
हेली टूरिज्म योजना के लिए सरकार ने किराया तय कर दिया है। इस योजना के तहत पटना स्काईलाइन जॉय राइड की व्यवस्था की गई है। महज 2100 रुपये प्रति यात्री देकर पटना शहर के उपर 10 मिनट की हवाई सैर किया जा सकता है।
हेली टूरिज्म योजना, बिहार: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार आज से राज्य में हेली टूरिज्म योजना की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए सरकारी स्तर पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आज मुख्यमंत्री इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। सोमवार से ही इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरु हो जाएगी। बिहार सरकार के टूरिज्म विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://tourism.bihar.gov.in/ से हेलीकॉप्टर यात्रा की बुकिंग शुरु कर दी गई है। 18 जुलाई से हेली टूरिज्म योजना का औपचारिक संचालन शुरु हो जाएगा।
हेली टूरिज्म योजना के जरिए टूरिस्ट बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों तक आसानी से हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे। इससे बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति और बिहार के परिवेश में बड़ा बदलाव आएगा।
हेली टूरिज्म योजना के लिए सरकार ने किराया तय कर दिया है। इस योजना के तहत पटना स्काईलाइन जॉय राइड की व्यवस्था की गई है। महज 2100 रुपये प्रति यात्री देकर पटना शहर के उपर 10 मिनट की हवाई सैर करता सकता है। इसके अतिरिक्त राज्य के बाकी प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पटना से वाल्मीकिनगर के लिए प्रति यात्री हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 5000 रुपये, राजगीर के लिए 4000 रुपये तथा मां मुंडेश्वरी धाम, कैमूर जाने के लिए प्रति यात्री 6000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
माना जा रहा है कि बिहार में शुरु हो रही हेली टूरिज्म योजना से टूरिस्टों की राज्य के लगभग प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाने आने में आसानी होगी। देश दुनिया से आने वाले टूरिस्टों को बेहतरीन और शानदार यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही बिहार में टूरिज्म के क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग ने लोगों से अपील की है कि समय रहने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बुकिंग करा लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0