जानिए, बिहार के मौसम का हाल

अगले 07 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि इस दौरान आने वाले तीन चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।

Dec 9, 2025 - 09:49
 0  0
जानिए, बिहार के मौसम का हाल

बिहार में मौसम अंगड़ाई ले रही है। ठंड की दस्तक हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में बिहार के मौसम की क्या स्थिति रहेगी...

आने वाले 07 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन चार दिनों तक न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में कोई बहुत खास बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में हल्की धूप से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम और रात के समय ठंड बढ़ सकती है। 

वैसे बिहार में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बिहार में ठंड का असर और ज्यादा तेज देखने को मिल सकता है। लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवा के चलने के आसार हैं। इससे कनकनी बढ़ेगी।

बिहार के कई हिस्सों में कोहरा इतना हो गया है कि सुबह के समय गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुई दिखाई दे रही है। पटना, गया, नालंदा, बक्सर, नवादा, अरवल, सीवान, सारण और गोपालगंज में ठंड का असर सर्वाधिक रहने के आसार हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News