MLC चुनाव का अपडेट, 08 सीटों के लिए 152 उम्मीदवार मैदान में
बिहार की 08 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 152 उम्मीदवार शेष बचे हैं। 09 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। सर्वाधिक 40 प्रत्याशी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हैं। यहां एक भी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त नहीं हुआ। वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा निवर्तमान विधान परिषद सदस्य हैं। यहां 1 उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हुआ है।
मदन मोहन झा इस सीट पर अपनी चौथी जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब कांग्रेस ने राजद से अलग पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया तो राजद ने भी इस सीट से उम्मीदवार उतार दिया। इसके बाद यहां मामला और भी दिलचस्प हो गया है।
बुधवार को निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत छंटनी की। शिक्षक कोटे की चार सीटों के लिए चार और स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में कमी मिलने की वजह से निरस्त कर दिए गए।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 4 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए जाने के बाद अब 18 उम्मीदवार शेष बचे हैं। यह सीट निवर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार और जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बीच रस्साकसी की वजह से चर्चा में है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3 उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त हो गया है। अब इस सीट पर 19 उम्मीदवार शेष हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0