हर हाल में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना होगा नहीं तो भाजपा को लेने के देने पड़ सकते हैं !

सोशल मीडिया पर इस समाज से जुड़े कई लोग धैर्य खो देते हैं और बताते हैं कि अगर बिहार को कुशवाहा सीएम नहीं मिला तो आने वाले चुनाव में ताकत दिखा देंगे। भाजपा का अहंकार चूर कर देंगे। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में 90% कुशवाहा वोट भाजपा को गया।

Mar 31, 2026 - 12:56
Mar 31, 2026 - 14:39
 0  0
हर हाल में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना होगा नहीं तो भाजपा को लेने के देने पड़ सकते हैं !

पूरा बिहार नए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहा है। एक तरफ तो कहा जा रहा है कि भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। भाजपा में भी कुशवाहा नेता सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय है तो इधर जेडीयू की तरफ से निशांत कुमार का नाम उछलने लगा है।

सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। बिहार में कुशवाहा समाज की आबादी 5 से 6% के बीच है। कुशवाहा समाज राजनीतिक रूप से बेहद जागरूक और अपने समाज के हक अधिकार के लिए लड़ने वाला समाज है।

बिहार के नए मुख्यमंत्री का सबसे ज्यादा इंतजार कुशवाहा समाज कर रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सम्राट चौधरी का नाम भाजपा आगे करेगी और वो भाजपा के नए मुख्यमंत्री होंगे।

लेकिन रह रह कर बीच में खबरें आ जाती हैं कि कोई दलित सीएम होगा, कोई अति पिछड़ा सीएम होगा, कोई महिला सीएम होगी तो कभी किसी सवर्ण नेता के मुख्यमंत्री बनने की खबर आने लगती है।

सोशल मीडिया पर इस समाज से जुड़े कई लोग धैर्य खो देते हैं और बताते हैं कि अगर बिहार को कुशवाहा सीएम नहीं मिला तो आने वाले चुनाव में ताकत दिखा देंगे। भाजपा का अहंकार चूर कर देंगे। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में 90% कुशवाहा वोट भाजपा को गया।

अब समझने वाली बात है कि अगर कुशवाहा समाज का सीएम नहीं बना और समाज नाराज हुआ तो क्या स्थिति होगी ! अगर कुशवाहा वोट आक्रोशित होकर राजद या इंडिया गठबंधन के साथ गया तो एनडीए की वही दुर्गति होगी जो आज राजद की है।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच लगभग 13% वोटों का फर्क था और इधर कुशवाहा वोट भी 05 से 06% है। ऐसे में अगर कुशवाहा समाज का गुस्सा भाजपा और एनडीए को रसातल में पहुंचा सकता है।इसलिए हर हाल में सम्राट चौधरी को सीएम बनाना होगा..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News