चिराग़ के चक्कर में मांझी परेशान, तोड़ देंगे गठबंधन, राज्यसभा के साथ 100 सीट !

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से गुस्से में हैं। मामला राज्यसभा की सीटों का है। मांझी पहले भी कई मौकों पर अपना क्रोध जाहिर करते रहते हैं।

Dec 22, 2025 - 08:16
Mar 3, 2026 - 06:34
 0  0
चिराग़ के चक्कर में मांझी परेशान, तोड़ देंगे गठबंधन, राज्यसभा के साथ 100 सीट !
Source: Google

अभी बिहार में एनडीए की नई सरकार बनें एक महीने का ही वक्त हुआ है कि बात मंत्री के इस्तीफे से लेकर 100 सीटों की मांग तक पहुंच गई है। 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से गुस्से में हैं। मांझी इस्तीफा देने तक की बात कह रहे हैं। पूरा मामला क्या है, आपको विस्तार से बताते हैं। 

दरअसल मामला यह है कि बिहार में राज्यसभा की 05 सीटें खाली होने जा रही है। मांझी इसमें अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं। सीटों की संख्या का गणित बताता है कि मांझी के हाथ कुछ नहीं लगने वाला है। उनके हाथ खाली ही रहेंगे। बस यही उनके दुख का कारण है।

मांझी ने अपने बेटे संतोष कुमार सुमन से कहा है कि अगर राज्यसभा की सीट नहीं मिल रही है तो अपने मंत्री पद का त्याग कर दीजिए। बता दें कि जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री हैं। 

रविवार के दिन जीतन राम मांझी कला सांस्कृतिक केंद्र भवन में अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थें। इस दौरान ही मांझी ने दुखी स्वर में अपनी पीड़ा का इजहार कर दिया। 

इस समारोह के दौरान ही जीतन राम मांझी ने अपने पुत्र संतोष कुमार सुमन से कहा कि तुम छोड़ दो मंत्री पद का मोह। राज्यसभा की 02 सीट भाजपा को मिल गई है और 02 सीट जदयू को मिल गई है। एक सीट लोजपा को मिली है। हम पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

मांझी ने दावे के साथ कहा कि भाजपा के बाद हम पार्टी का ही मजबूत वोटिंग प्रतिशत है, इसके बावजूद हम पार्टी को वंचित रखा जा रहा है। 

पार्टी अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से मांझी ने कहा कि आपको देश की राजनीति करनी है। इसके लिए आप मजबूती से खड़े होकर काम कीजिए। पार्टी मजबूत रहेगी तो हम कई मंत्री बना लेंगे। 

मांझी ने कहा कि आपकी तैयारी 100 सीट की होनी चाहिए। 100 टिकट की मांग कीजिए और कह दीजिए कि 100 सीट दीजियेगा तो साथ हैं नहीं तो इंकलाब जिंदाबाद....

दरअसल मांझी को परेशानी भाजपा और जदयू से नहीं है, मांझी के तेवर बताते हैं कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को राज्यसभा की पांचवीं सीट मिलने से उन्हें दिक्कत है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ऐसी राज्यसभा सीटों की घोषणा नहीं हुई है।

राज्यसभा सीटों को लेकर जो भी आंकड़े और गणित की कहानी सुनी सुनाई जा रही है वो मीडिया के गलियारों से ही निकल कर आ रही है, इसके बावजूद मांझी के तेवर सख्त हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News