खरमास के बाद लालू, राबड़ी का नया घर और नया पता हो जाएगा....

अगले कुछ दिनों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नया ठिकाना हो जाएगा। इसी के साथ बिहार की सियासत का केंद्र रहा 10, सर्कुलर रोड इतिहास हो जाएगा।

Dec 27, 2025 - 10:54
 0  0
खरमास के बाद लालू, राबड़ी का नया घर और नया पता हो जाएगा....

जैसे देश की राजनीति में सोनिया गांधी का नई दिल्ली सरकारी आवास 10 जनपथ एक बड़ा सियासी प्रतीक रहा है, ठीक वैसे ही बिहार की राजधानी पटना स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का आवास 10 सर्कुलर रोड रहा है। 

चाहे सत्ता में हो या फिर विपक्ष में, नई दिल्ली का 10 जनपथ और पटना का 10 सर्कुलर बड़ा राजनैतिक केंद्र रहा है। पटना का 10 सर्कुलर रोड अब इतिहास बनने की ओर है क्योंकि लालू राबड़ी का ठिकाना अब बदलने जा रहा है।

कई लोगों का आंकलन था कि लालू प्रसाद यादव अपने निजी आवास महुआबाग स्थित बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं लेकिन यह सिर्फ कयास है क्योंकि महुआबाग वाला मकान अभी भी अधूरा बताया जा रहा है। 

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश जारी हुआ था, इसके बाद राजद की ओर से तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई थी। पर अब लगता है कि मकर संक्रांति के बाद लालू परिवार 39 हार्डिंग रोड शिफ्ट हो सकता है। यानी कि अब लालू परिवार का नया पता 39 हार्डिंग रोड, पटना हो जाएगा। 

बीते गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड से फूलों के गमलों और पौधों को दानापुर स्थित नया टोला के श्रीकृष्ण गौशाला में रखा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि सरकारी आवास विवाद को लालू परिवार और लंबा खींचने के मूड में नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0