ऋतु जायसवाल बनाएंगी नई राजनीतिक पार्टी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान

पूर्व राजद नेत्री ऋतु जायसवाल ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।

Dec 8, 2025 - 10:18
Mar 3, 2026 - 06:52
 0  0
ऋतु जायसवाल बनाएंगी नई राजनीतिक पार्टी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान
Source : Google

New Political Party Bihar बिहार में एक और नया राजनीतिक दल शक्ल ले सकता है। राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता ऋतु जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात का संकेत दिया है। 

ऋतु जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आने वाले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं विशेष तौर पर महिलाओं से संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक दल बनाने पर विचार करूंगी।

ऋतु जायसवाल आगे लिखती हैं कि एक ऐसी राजनीतिक पार्टी का निर्माण होगा जहां पर महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले। जहां पर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। जहां टिकटों की खरीद फरोख्त ना होती हो और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो। 

ऋतु जायसवाल का यह पोस्ट राष्ट्रीय जनता दल के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि ऋतु जायसवाल का रास्ता विधानसभा चुनाव के समय ही राजद से अलग हो गया था। 

ऋतु जायसवाल परिहार सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। राजद उन्हें बेलसंड से चुनाव लड़ाना चाहता था। ऋतु ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत की और परिहार से ही निर्दलीय चुनाव का पर्चा भर दिया।

निर्दलीय ऋतु जायसवाल को लगभग 65 हजार वोट प्राप्त हुए। राजद प्रत्याशी स्मिता गुप्ता 48 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं जबकि भाजपा की गायत्री देवी 82 हजार वोट पाकर 17 हजार वोटों से जीत गईं। 

निर्दलीय मैदान में उतरने की वजह से राजद ने ऋतु को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था और अब वो नई पार्टी बनाने की राह पर आगे निकल पड़ी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News