लौट रहे हैं तेजस्वी, तारीखों का खुलासा, शुरू होगा एक्शन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव जल्द ही पटना लौट रहे हैं। लंबे समय से तेजस्वी परिवार के साथ निजी यात्रा पर थें।

Jan 5, 2026 - 08:39
 0  0
लौट रहे हैं तेजस्वी, तारीखों का खुलासा, शुरू होगा एक्शन

आ रहे हैं तेजस्वी, पटना लौटने की तारीख आई सामने...तेजस्वी के लौटते ही एक बार फिर गरमाएगी राजनीति बिहार की...

राजद के समर्थकों से लेकर, बिहार की मीडिया, देश की मीडिया और बिहार की जनता भी कर रही है तेजस्वी यादव का इंतजार...अब तारीखें सामने आ गईं हैं कि किस दिन तेजस्वी यादव लौटेंगे बिहार...तेजस्वी के विरोधी भी रोज मीडिया के माइक और कैमरों के सामने पूछा करते थें, कब आयेंगे तेजस्वी...तो लो अब तेजस्वी यादव आ रहे हैं।

सबसे पहले तेजस्वी यादव 06 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेंगे। दो दिनों तक तेजस्वी दिल्ली में ही रहेंगे। उसके बाद तेजस्वी यादव पटना पहुंच जाएंगे।

पटना लौटते ही तेजस्वी यादव अपनी भूमिका में वापसी करेंगे। एक तरफ वो विपक्ष के नेता हैं तो दूसरी ओर वो अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के भी सबसे बड़े चेहरे हैं। तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन, महागठबंधन और बिहार में विपक्ष के भी सबसे बड़े चेहरे हैं।

जाहिर तौर पर उनको विपक्ष को लीड करने की भी जिम्मेदारी है और पार्टी को भी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। चुनाव नतीजों के बाद वो निराश हताश उदास पड़ चुके अपने कैडर के बीच जान फूंकने के लिए काम करेंगे। तेजस्वी को राजद के लचर हो चुके संगठन को भी मजबूत करने के लिए काम करना है क्योंकि राजनीति में अवकाश नहीं होता।

दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के लिए अच्छे नहीं रहें। पार्टी और महागठबंधन का प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक रहा। नतीजों के बाद तेजस्वी ने आधे अधूरे मन से विधायक दल की बैठक ली और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। अभी तेजस्वी बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता हैं।

जब तेजस्वी यादव उधर परिवार के साथ निजी यात्रा पर थें, उस दौरान पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर निरंतर समीक्षा बैठक की, चुनाव नतीजों का फीडबैक लिया, अब वह रिपोर्ट सीधे तेजस्वी यादव को सुपुर्द किया जाएगा। इस फीडबैक के आधार पर तेजस्वी यादव एक्शन लेंगे और यही एक्शन अब राजद में कार्यशैली और नीतियों को प्रभावित करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0