बिहार पुलिस में जाने का सपना होगा साकार, स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर के लिए वैकेंसी

Bihar Police Special Branch SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने की सही प्रक्रिया क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं।

Jul 10, 2026 - 08:40
Jul 10, 2026 - 20:33
 0  0
बिहार पुलिस में जाने का सपना होगा साकार, स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर के लिए वैकेंसी
Google से साभार सांकेतिक तस्वीर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने स्पेशल ब्रांच में 150 पदों के लिए सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 09 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक है। बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने की सही प्रक्रिया क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाएं। 
  • वेबसाइट की होमपेज पर  Apply Online for the Post of Police Sub Inspector लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन करें और फीस पेमेंट करें। 
    इसके बाद Fill Application form पर क्लिक करें।
  • यहां से आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत होगी।
    जितनी भी जानकारी मांगी जाए, उसे भरे और सबमिट करें।
  • प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें। 

BPSSC SI Application Fees कितनी देनी होगी

आवेदन के लिए सभी वर्गों को सिर्फ 100 रुपए का ही ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

योग्यता और आयु सीमा

Bihar Police Special Branch में SI के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। 

फिजिकल फिटनेस की बात करें तो पुरुषों के लिए सीने की चौड़ाई ली जाएगी।जनरल और OBC को बिना फुलाये 81 सेमी और 86 सेमी फुलाकर सीना होना चाहिए। महिलाओं का न्यूनतम वजन 48 किलो होना चाहिए। SC और ST में बिना फुलाये 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होनी चाहिए। 

 वहीं हाइट की बात करें तो सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम हाइट 155 सेमी होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी पुरुष के लिए हाइट 165 सेमी और आरक्षित वर्गों के लिए 160 सेमी होनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News