बिहार में सिविल जज की निकली बहाली, जानिए कैसे करें अप्लाई

वैसे तमाम नौजवान जिनकी हार्दिक इच्छा है कि वो भारत की न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा बनें तो उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है। आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है।

Feb 25, 2026 - 18:58
Feb 25, 2026 - 19:05
 0  0
बिहार में सिविल जज की निकली बहाली, जानिए कैसे करें अप्लाई
सांकेतिक तस्वीर

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 अगर आपने कानून की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। बीपीएससी ने 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती 2026 के तहत 173 जजों की बहाली होनी होनी है। 25 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। 

वैसे तमाम नौजवान जिनकी हार्दिक इच्छा है कि वो भारत की न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा बनें तो उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है। आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। 

 बिहार लोक सेवा आयोग सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रकिया

  • सर्वप्रथम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं। 
  • अपना नया रजिस्ट्रेशन कर लें। 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें। 
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें। 
  • शुल्क भुगतान करें। 
  • फार्म को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

योग्यता एवं आयु सीमा 


BPSC Civil Judge Recruitment 2026 आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 03 साल वकालत का अनुभव होना जरुरी है। उम्र सीमा 22 वर्ष से 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। 

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के कुल 173 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसमें अनारक्षित सीटें 69 हैं। अति पिछड़ा वर्ग के लिए 36, अनुसूचित जाति के लिए 28, पिछड़ा वर्ग के लिए 21, आर्थिक रुप से कमजोर के लिए 17, अनुसूचित जनजाति के लिए 02 सीटें आरक्षित हैं। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News