गुरुवार को हर ब्लॉक, जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में गुरुवार को बिहार के हर जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Oct 7, 2026 - 21:06
 0  0
गुरुवार को हर ब्लॉक, जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं, कांग्रेस की आक्रामकता बढ़ती ही जा रही है। मुद्दा कथित वोट चोरी, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राज्यों की राजधानियों, जिला और प्रखंड के मुख्यालयों पर लगातार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। 

अब कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुनः होने जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के आलोक में 08 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा।

इसी कार्यक्रम के तहत बिहार की राजधानी पटना से लेकर सभी जिलों के मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालयों में भी उपरोक्त मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की ओर से जगह जगह किए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के माननीय सांसदों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया है। उन पर लाठीचार्ज किया गया है और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज के दिन को काला दिवस घोषित करती है। 

अतः सभी प्रदेश/ जिला/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सभी राज्य/ जिला/ ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए निर्देशित किया जाता है। ऐसे में बिहार में राजधानी पटना, सभी 38 जिला मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी की तैयारियां जोरो पर है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News