सुबह पेट साफ नहीं होता तो पूरा दिन खराब हो जाता है, सोने से पहले कर लीजिए ये काम :

मोटे तौर पर जान लीजिए कि कब्ज की बीमारी पानी की कमी, अनियंत्रित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी से होती है। मानसिक तनाव और ज्यादा चिंता करने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके लिए कई लोग डॉक्टरों का परामर्श लेते हैं तो कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। यह उचित भी है लेकिन आज हम चर्चा कुछ घरेलू उपायों पर करेंगे जिसका पालन कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Jan 28, 2026 - 11:45
Feb 13, 2026 - 19:04
 0  0
सुबह पेट साफ नहीं होता तो पूरा दिन खराब हो जाता है, सोने से पहले कर लीजिए ये काम :
Source : google

What is Constipation : वैसे तो कब्ज कोई बीमारी नहीं बल्कि एक साधारण सी समस्या नहीं होती लेकिन यह सच्चाई है कि अगर सुबह में पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता तो पूरा दिन बेकार हो जाता है। दिन भर शरीर में भारीपन, चिड़चिड़ाहट, मानसिक तनाव और थकान जैसी स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह से दिनचर्या तो प्रभावित होती ही है, कामकाज पर भी असर पड़ता है। 

Constipation Causes in Hindi : मोटे तौर पर जान लीजिए कि कब्ज की बीमारी पानी की कमी, अनियंत्रित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी से होती है। मानसिक तनाव और ज्यादा चिंता करने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके लिए कई लोग डॉक्टरों का परामर्श लेते हैं तो कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। यह उचित भी है लेकिन आज हम चर्चा कुछ घरेलू उपायों पर करेंगे जिसका पालन कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

रात में नींद लेने से पहले कुछ खास उपायों को अपनाने से सुबह मल त्याग आराम से हो जाता है और पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ आसान, घरेलू, प्राकृतिक और असरकारक उपाय बताएंगे जो कब्ज की बीमारी से आपको राहत दिला सकता है। 

Home Remedies for Constipation 

  1. रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर और उसमें एक चुटकी नमक डालकर पी लें। इससे आपका पाचन तंत्र एक्टिव हो जाएगा और सुबह में आसानी से पेट साफ हो जाएगा।
  2. त्रिफला चूर्ण का नाम तो आपने सुना ही होगा। गुनगुने पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन करें। यह आंतों की साफ सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। 
  3. बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास दूध अथवा गुनगुने पानी में आधा चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन करने से सुबह सुबह पेट साफ हो जाता है। 
  4. सोने से पहले एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच अजवायन को एक गिलास पानी में उबाल लें और इसे छानकर पी लें। यह आपके पेट को साफ करता है।
  5. रात को भोजन करने के बाद एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लें। यह आंतों में चिकनाई लाता है और सुबह सुबह पेट साफ कर देता है। 


इसके अतिरिक्त उपायों की बात करें तो आप अपने भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। अमरुद, भिंडी, गाजर, ओट्स, पपीता, सेब, पालक आदि का सेवन करें और इन्हें अपने भोजन में शामिल करें। पानी पीने में कमी न करें। योग और व्यायाम करें। ध्यान करें और तनाव को कम करें। आधी बीमारियां तो ऐसे ही दूर हो जाएंगी। 

नोट : अगर तमाम घरेलू उपायों के बावजूद आपकी कब्ज की समस्या चलती रहे और राहत न मिले तो चिकित्सक से तत्काल संपर्क करना ही श्रेष्ठ उपाय है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News