सर्दियों में पसीना छूटना, बीमारी के लक्षण
गर्मियों में पसीना छूटना सामान्य बात है पर ठंड के मौसम में अगर आपको पसीना छूट रहा है तो यह गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।
Causes of sweating in winter :
शरीर के विभिन्न अंगों से पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है। गर्मियों में तो शरीर पसीने से सराबोर हो जाता है। एक्सरसाइज करने के क्रम में भी पसीना निकलता है लेकिन कई लोगों को सर्दियों में या कड़ाके की ठंड के मौसम में भी पसीना आता है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। सर्दियों के मौसम में पसीना आना गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।
हाइपरहाइड्रोसिस : इस बीमारी में इंसान को किसी भी मौसम में पसीना आता रहता है। सर्दियों के मौसम में अगर आपको चेहरे, पैर के तलवे और हाथों की हथेलियों में पसीना आता है तो यह हाइपरहाइड्रोसिस का लक्षण है।
लो शुगर लेवल: ठंड के मौसम में पसीना आना आपके शरीर में लो शुगर लेवल का संकेत है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसी स्थिति को नजरअंदाज न करें बल्कि चिकित्सक से सलाह लें।
लो ब्लड प्रेशर : सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर लो रहने की वजह से हार्ट तक जाने वाली धमनियों में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाती है और शरीर से पसीना निकलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक का भी खतरा हो जाता है।
मोटापा : ठंड के मौसम में शरीर से पसीना छूटना ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी होता है। आम तौर पर मोटापे की वजह से भी कई लोगों को सर्दियों के मौसम में पसीना छूटने की बीमारी होती है।
मेनोपॉज : कई बार 50 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को ठंड के मौसम में पसीना आने लगता है। यह मेनोपॉज के संकेत भी हो सकते हैं। मेनोपॉज के प्रारंभिक चरण में हार्मोनल गतिविधियों में बदलाव की वजह से ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
Disclaimer: यह आलेख सिर्फ सुझाव और सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी डॉक्टर की सलाह के रूप में न लिया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या या संकेत होने पर हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0