मुजफ्फरपुर : 111 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का पहला मॉडल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज

एक हाइटेक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है जिसका भवन पूरी तरह से भूकंप रोधी होगा। एक ही छत के नीचे मरीजों को जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी।

Jan 2, 2026 - 09:27
Jan 2, 2026 - 18:48
 0  0
मुजफ्फरपुर : 111 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का पहला मॉडल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज

मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर स्थित बहादुर टुनकी साह राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का कायाकल्प होने जा रहा है। लगभग 111 करोड़ रुपए इस पूरी परियोजना पर खर्च होगा। 

निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यह मॉडल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज न सिर्फ बिहार बल्कि देश भर के बेहतरीन और हाईटेक आयुष संस्थानों में शुमार होगा। 

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आधुनिकीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज आधुनिकीकरण परियोजना के तहत भव्य कैंपस का निर्माण कराया जा रहा है जो हाईटेक भी होगा और भूकंप से सुरक्षित भी। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं हासिल होंगी। इसमें डेंटल लैब, एमआरआई, सिटी स्कैन और मॉडर्न एक्स रे की व्यवस्था होगी। 

मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कैंपस में " विशेष योग केंद्र " भी बनेगा। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पूरे कैंपस में सोलर पैनल सिस्टम लगाए जाएंगे। 

वहीं शैक्षणिक सुविधाओं की बात करें तो क्लास रूम को भी आधुनिक बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम, लैब और रिसर्च सेंटर बनाया जा रहा है। दिव्यांगों और बुजुर्ग मरीजों की सुविधा देखते हुए लिफ्ट का निर्माण कराया जा रहा है। 

वर्तमान समय में होम्योपैथिक इलाज के लिए लोग प्राइवेट क्लिनिकों पर निर्भर है। इस मॉडल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बन जाने के बाद यह आयुष संस्थान उत्तर बिहार के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0