घर घर जाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड, टेंडर प्रक्रिया शुरू

बिहार सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में अब प्राइवेट एजेंसियां घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Jan 3, 2026 - 09:12
Mar 3, 2026 - 06:54
 0  0
घर घर जाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Source: Google

Ayushman Card Bihar बिहार में जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में प्रगति दिखाई देने वाली है। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जो भी लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से अभी तक वंचित हैं, उनका आयुष्मान कार्ड भी जल्द से जल्द बन जाए। इसके लिए सरकार अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों की मदद लेने जा रही है। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बिहार में आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए तीन जोन में पूरे राज्य को बांटा गया है। इनमें उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और मध्य बिहार शामिल हैं। इन तीन जोन में तीन एजेंसियां काम करेंगी। 

एजेंसियों के कर्मचारी घर घर जाएंगे और लाभार्थियों की पहचान करेंगे। मौके पर ही तमाम प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। जिनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनको कार्ड बनाकर एजेंसी सौंपेगी।

घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना से आम जनता को काफी आसानी होगी। वर्तमान में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। 

फिलहाल बिहार में 4.12 करोड़ लोगों के पास ही आयुष्मान कार्ड है जबकि लाभार्थियों की संख्या 8.45 करोड़ है। ऐसे में जिनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके लिए ये पहल काफी आवश्यक थी। 

आयुष्मान कार्ड से होने वाले फायदे

आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद चिन्हित प्राइवेट सरकारी अस्पतालों में कैशलैस इलाज की सुविधा मिलती है। लाभार्थी को हर साल 05 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News