Jharkhand: कोबरा बटालियन का जवान IED ब्लास्ट में घायल, नक्सली हमले से मचा हड़कंप
Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान सीटी
Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान सीटी/जीडी सुनील कुमार टीएस एक आईईडी विस्फोट में मामूली रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक इलाज देने के बाद बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और परिवारवालों को सूचित कर दिया गया है।
दो दिन पहले हुई थी नक्सलियों की बड़ी वारदात
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ से दो दिन पहले ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र से लौह अयस्क खदान में ले जा रहा एक विस्फोटक भरा ट्रक नक्सलियों ने लूट लिया था। इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया। कल दोपहर करीब 12 बजे तिरिलपोसी के पास प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। भारी दबाव के चलते नक्सली पहाड़ी और घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले।
जंगल से भारी मात्रा में बरामद हुआ सामान
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में गहन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी और रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजें बरामद की गईं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि इस तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी की चपेट में आकर जवान सुनील कुमार घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने घायल जवान को तुरंत संभाला और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
शीर्ष नक्सली नेताओं की तलाश में पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
सूत्रों के मुताबिक सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोचू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सगेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ उप्टन, जयकांत और रापा मुंडा अपनी स्क्वाड के साथ सरंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन-203 और 209, झारखंड जैगुआर, सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनों की संयुक्त टीम ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़ी और जंगल इलाकों में विशेष ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संयुक्त ऑपरेशन अभी भी इलाके में जारी है और सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सलियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0