गोह के राजद विधायक को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
पटना उच्च न्यायालय ने बिहार के गोह विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार कर लिया है। विपक्षी उम्मीदवार की ओर से चुनाव में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
बिहार का गोह विधानसभा क्षेत्र। 2025 में सम्पन्न हुए चुनाव में राजद उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह की जीत हुई और भाजपा प्रत्याशी डॉ रणविजय सिंह की महज 4041 वोटों से हार हुई। पराजित भाजपा प्रत्याशी डॉ रणविजय सिंह ने चुनाव परिणाम से असंतोष जाहिर करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
भाजपा प्रत्याशी की ओर से अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने कोर्ट को बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में भारी अनियमितता हुई। नामांकन से लेकर वोटिंग और काउंटिंग तक गंभीर लापरवाही बरती गई।
कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि भाजपा समर्थकों को मतदान से वंचित किया गया। बहुत सारे वैध मतों की गिनती नहीं की गई। कुछ मतदान केंद्रों के मतों को गिनती से अलग कर दिया गया। इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ।
याचिका में यह भी कहा गया कि इन गंभीर अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों के लिए आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 24 फरवरी 2026 मुकर्रर की है।
जाहिर तौर पर नोटिस जारी होने के बाद राजद के वर्तमान विधायक को अपना पक्ष कोर्ट में रखना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0