किसानों के लिए तोहफा लेकर आया बिहार बजट, अब हर साल 6000 की जगह मिलेंगे 9000 रुपये

बिहार सरकार अब किसानों को 3000 रुपये सालाना की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना को कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि नाम दिया गया है। पहले से केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राज्य के किसानों को 6000 रुपये सालाना की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब इन दोनों योजनाओं को मिलाकर बिहार के किसानों के खाते में हर साल 9000 रुपये आएंगे।

Feb 4, 2026 - 05:49
Feb 15, 2026 - 11:28
 0  0
किसानों के लिए तोहफा लेकर आया बिहार बजट, अब हर साल 6000 की जगह मिलेंगे 9000 रुपये
Source : Google

karpuri Thakur Kisan yojna बिहार बजट 2026-27 राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 6000 रुपये सालाना की राशि बढ़कर अब 9000 हो गई है। इसकी घोषणा राज्य के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बजट के दौरान की। इस योजना को कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि नाम दिया गया है। इस प्रकार अब केंद्र और राज्य को मिलाकर बिहार के किसानों को 09 हजार रुपये सालाना की आर्थिक सहायता मिलेगी। 

राज्य सरकार के इस ऐलान से किसानों में खुशी का माहौल है। कृषि क्षेत्र लगातार कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। समय समय पर किसानों को कुदरत की मार झेलनी पड़ती है। ऐसे में राज्य सरकार के कर्पूरी ठाकुमर किसान सम्मान निधि का ऐलान छोटे किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। वहीं योजना का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में यह वायदा किया था कि अगर हमारी सरकार बनीं तो पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के नाम से किसानों के लिए नई योजना की शुरुआत की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को 3000 रुपये अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बजट में कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि का ऐलान कर राज्य सरकार ने अपने चुनावी वायदे को पूरा किया है। 

इस योजना की खास बता यह है कि इस योजना से वही किसान लाभान्वित हो सकेंगे जो पीएम किसान सम्मान निधि में नामांकित हैं। यह राशि एक साल में तीन किस्तों में बिहार के किसानों के खाते में डाले जाएंगे। बता दें कि राज्य सरकार ने बजट में किसानी की लागत को कम करने के लिए बीज, सिंचाई, उर्वरक और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अलग से प्रावधान करने की घोषणा की है। 

इस योजना का लाभ राज्य के 73 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। अब इंतजार उस पल का है जब किसानों के खाते में राज्य सरकार की ओर से 3000 हजार रुपये डाले जाएंगे और किसानों की कुछ परेशानियां कम होंगी। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में आने वाली है। उसी के साथ ही कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में क्रेडिट हो सकती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News