तेजस्वी की हिम्मत देख सबने की तारीफ, नेता हो तो ऐसा...नीतीश ने भी पूछ लिया हाल,,, सबके चेहरे पर आई मुस्कान

सदन के गलियारों और मीडियाकर्मियों के बीच तेजस्वी यादव का व्हील चेयर पर बैठकर आना चर्चा और कौतूहल का विषय बना रहा। व्हील चेयर पर बैठकर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव की ओर सबकी निगाहें थीं। मीडिया इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए व्यग्र दिखाई दी।

Feb 2, 2026 - 13:27
Feb 2, 2026 - 13:28
 0  0
तेजस्वी की हिम्मत देख सबने की तारीफ, नेता हो तो ऐसा...नीतीश ने भी पूछ लिया हाल,,, सबके चेहरे पर आई मुस्कान

Bihar Vidhansabha News बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरु हो चुका है। केंद्रीय बजट के बाद अब इंतजार है बिहार बजट का। 02 फरवरी से शुरु हुआ बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। 02 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होना है और 03 फरवरी को बजट का दिन है। ऐसे में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का सदन में होना बेहद जरुरी है। तेजस्वी यादव घर के अंदर ही चोटिल हो गए हैं। उनके पांव में चोट लगने से उनके पैर का उंगली उखड़ गई है। 


Bihar Budget 2026 तेजस्वी यादव ऐसे ही हालत में विधानसभा के सत्र में शामिल हुए। वे व्हील चेयर पर बैठकर विधानसभा पहुंचें। सदन के गलियारों और मीडियाकर्मियों के बीच तेजस्वी यादव का व्हील चेयर पर बैठकर आना चर्चा और कौतूहल का विषय बना रहा। व्हील चेयर पर बैठकर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव की ओर सबकी निगाहें थीं। मीडिया इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए व्यग्र दिखाई दी। 


Bihar Assembly News कुछ लोगों ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने आज मीडिया का आकषर्ण अपनी ओर कर लिया। कई लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि ये होती है जिम्मेदारी। बजट सत्र किसी भी विधायक के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और यह किसी भी राज्य के लिए सबसे गंभीर विषय होता है। तेजस्वी ने अपने घायल होने की परवाह नहीं की। वो चाहते तो घर पर आराम भी कर सकते थें लेकिन तेजस्वी ने जनता के हित में अपनी भूमिका का निर्वाह किया और बजट सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे। 


मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को ठोकर लगने से पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। आरजेडी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी गई कि तेजस्वी यादव फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। 


मीडियाकर्मियों ने जब तेजस्वी की चोट पर उनसे सवाल पूछा तो तेजस्वी ने बड़ी मासूमियत से जवाब देते हुए कहा कि कभी कभी ऐसा हो जाता है। अब सवाल उठता है कि तेजस्वी तो घर पर भी स्वास्थ्य लाभ कर सकते थें, तो उन्होनें विधानसभा आने का डिसीजन क्यूं लिया ? 


राजनीति के जानकारों का मानना है कि विगत विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए उससे विपक्ष के हौंसले पस्त हैं। ऐसे में आरजेडी के साथ साथ कांग्रेस और लेफ्ट समेत पूरे इंडिया गठबंधन के विधायकों का हौंसला सदन में बुलंद रखना बेहद जरुरी है। यही वजह रही कि चोटिल होने के बावजूद तेजस्वी यादव विधानसभा व्हील चेयर पर पहुंचे। वहीं सियासी मतभेदों के बावजूद सदन का मानवीय चेहरा भी दिखाई पड़ा जब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव ने पूछा कि कैसे हो तो तेजस्वी ने भी मुस्करा कर हाथ के इशारे से बताया कि ठीक हूं। 


वहीं जब राज्यपाल का अभिभाषण हो रहा था तो सत्ता में बैठे सभी विधायक मेज थपथपा रहे थें तो नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा कि तुम भी ताली बजाओ। इस पर तेजस्वी यादव हंस पड़े और सदन के सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। 


विपक्ष के विधायकों के साथ ही बीते कुछ दिनां में बिहार में जो घटनाएं घटित हुईं हैं, उसे सदन में उठाना बेहद जरुरी है। आज विधानसभा के सत्र शुरु होने के दिन ही विपक्षी विधायकों ने अपना रौद्र रुप दिखा दिया। कांग्रेस और माले के विधायकों ने कम संख्या होने के बावजूद नीट छात्रा के साथ रेप के बाद हुई मौत के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह बिहार और लोकतंत्र के लिए बेहद जरुरी है। कांग्रेस ने मांग की है नीट छात्रा की मौत का मामला बेहद गंभीर है। इस विषय को राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल किया जाए।

कुल मिलाकर यह साफ हो चुका है कि संख्याबल में कम होने के बावजूद इंडिया गठबंधन के विधायक किसी भी मुद्दे पर सरकार को घेरने में पीछे नहीं हटेंगे। तेजस्वी यही संदेश देने के लिए सदन पहुंचे थें जिसमें वो कामयाब हुए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0