डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, बंद पड़ी सभी चीनी मिलें होंगी शुरू

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जल्द ही राज्य की बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को शुरू किया जाएगा। बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिल सके।

Jan 22, 2026 - 09:13
 0  0
डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, बंद पड़ी सभी चीनी मिलें होंगी शुरू

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य की सभी बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में पलायन रुके और बिहार के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिल सके। बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू करने से सीधा फायदा यहां के युवाओं, किसानों और श्रमिकों को मिलेगा। 

समृद्धि यात्रा के तहत छपरा पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार प्रगति पथ पर अग्रसर है। अब बिहार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से आगे बढ़ कर तेजी से रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग धंधों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि रोजी रोटी के लिए उन्हें दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता बिहार के युवाओं का भविष्य है। देश की सबसे बेहतरीन औद्योगिक नीति को बिहार में लागू किया गया है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिहार सरकार मात्र 01 रुपए में जमीन उपलब्ध करवा रही है। महज 15 दिनों में लोन अप्रूव हो रहा है। इन नीतियों की वजह से निवेशक बिहार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और राज्य में सेमीकंडक्टर जैसी मॉडर्न फैक्ट्रियां भी लग रही हैं।

सीएम नीतीश कुमार की यात्राओं का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की तमाम यात्राओं ने समृद्ध और विकसित बिहार की नींव रखी है। यात्राओं के माध्यम से लोगों की जरूरतों को समझा गया और उसी के आधार पर शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब 24 घंटे गांवों में बिजली मिलती है। एक समय ऐसा था कि शहरों में भी कभी कभार ही बिजली आती थी। बिहार के 01 करोड़ 90 लाख परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। 01 करोड़ 70 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य हो चुका है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News