जानिए, कौन थें राजनीति प्रसाद

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्यसभा के सदस्य रहें राजनीति प्रसाद का निधन हो गया। कौन थें राजनीति प्रसाद, जानिए इस आलेख में...

Dec 19, 2025 - 12:24
Mar 3, 2026 - 06:46
 0  0
जानिए, कौन थें राजनीति प्रसाद
Source: Google

एक नेता जो चेहरे से ही समाजवादी लगता था। सफेद कुर्ता पजामा, बिखरी हुई दाढ़ी, सफेद बाल...नाम था राजनीति प्रसाद। काफी दिनों से बीमार थें और आज उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। 

राजनीति प्रसाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता थें। वो 2006 से 2012 तक बिहार से राज्यसभा के सदस्य रहें। राजनीति प्रसाद का जन्म 09 अगस्त 1946 को नालंदा में हुआ था। राजनीति प्रसाद के पिताजी का नाम श्री गोविंद साव था। 

वो अति पिछड़े समाज से आते थें। वो लंबे समय तक राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहें। वो पेशे से अधिवक्ता थें। 

केंद्र में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौरान राजनीति प्रसाद तब अचानक से चर्चा में आ गए जब उन्होंने राज्यसभा में लोकपाल विधेयक की कॉपी उठा कर फाड़ दिया था। कांग्रेस के सदस्य उन्हें रोकते रह गए पर राजनीति प्रसाद यह कहते सुनाई पड़े कि ये लोकपाल बिल नहीं चलेगा।

जब राजनीति प्रसाद यह कर रहे थें तब राजद सुप्रीमो।लालू प्रसाद यादव दर्शक दीर्घा से सब देख रहे थें। लालू ने ही 2006 में राज्यसभा की यह सीट राजनीति प्रसाद को उपहार में दी थी।

राजनीति प्रसाद बांसुरी वादक भी थें और एक अच्छे एथलीट भी। 1960 के दशक में वो कई कांग्रेस विरोधी आंदोलनों का हिस्सा भी रहें और जेल भी गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News