शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, बिहार से चलेगी विशेष ट्रेन, 19 हजार से भी कम में धार्मिक टूर पैकेज

बिहार के शिवभक्तों के लिए IRCTC ने 11 मार्च 2026 से ज्योतिर्लिंग दर्शन विद अक्षरधाम मंदिर स्पेशल टूर पैकेज शुरू किया है। 08 रात 09 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

Jan 21, 2026 - 07:54
Jan 21, 2026 - 08:20
 0  0
शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, बिहार से चलेगी विशेष ट्रेन,  19 हजार से भी कम में धार्मिक टूर पैकेज

भारतीय रेलवे की पर्यटन इकाई IRCTC की ओर से बिहार के शिवभक्तों के लिए खुशखबरी आई है। धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 11 मार्च से IRCTC " ज्योतिर्लिंग दर्शन विद अक्षरधाम मंदिर " नामक स्पेशल टूर पैकेज का शुभारंभ करने जा रही है। 

यह धार्मिक यात्रा बिहार के भागलपुर से शुरू होगी। इसमें शिवभक्तों को भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज को धार्मिक यात्राओं में रुचि रखने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

यह पूरा टूर पैकेज 08 रात और 09 दिन का होगा। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात का सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ साथ द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका और अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। 

IRCTC अपने यात्रियों को 33% तक की छूट प्रदान कर रहा है। पैकेज का किराया बेहद किफायती है। आप इस पूरी यात्रा को 18,850 रुपए में कर सकते हैं। यात्रा शुल्क में ट्रेन का टिकट, यात्रा के दौरान अच्छे होटलों में रहने का प्रबंध, आने जाने के लिए बस की सुविधा, दिन में तीन बार शुद्ध शाकाहारी सात्विक भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है। 

यह टूर पैकेज बिहार के शिवभक्तों के लिए रेलवे की ओर से एक अनुपम उपहार माना जा सकता है क्योंकि बीस हजार रुपए से भी कम के पैकेज में इतने मंदिरों के दर्शन और इतनी आरामदायक यात्रा संभव नहीं है और इस असम्भव को सम्भव IRCTC करने जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0