12 अक्टूबर को लोगों के खाते में आएंगे पैसे, सम्राट सरकार देगी अनुग्रह राशि
बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 12 अक्टूबर को सम्राट सरकार कई परिवारों के खाते में अनुग्रह राशि भेजी जाएगी। सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियां तेज़ कर दी गईं हैं।
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही राहत और पुनर्वास के काम में तेजी ला दी है। सीएम ने अफसरों को नुकसान का आंकलन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल्द राहत पहुंचाने को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, पुल पुलियों, तटबंधों और दूसरी सरकारी संपत्तियों की मरम्मत का खर्च भी जल्द तय करने का निर्देश दिया है। राजधानी पटना के संकल्प सभागार में हुई बैठक में बिहार की बाढ़ की समीक्षा की गई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहें।
सीएम ने इस दौरान कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता राशि मिलनी चाहिए। दूसरे चरण की बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 12 अक्टूबर 2026 को अनुग्रह राहत राशि दी जाएगी। अफसरों को कहा गया है कि जल्द ही पात्र परिवारों की पहचान और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए।
बता दें कि सरकार ने पहले ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार सात हजार रुपये की सहायता राशि दे चुकी है। 15 सितंबर को 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 579.23 करोड़ रुपये भेजे गए थें। अब दूसरे चरण के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि देने की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0