Realme 16 Pro Series लॉन्च हुई, 200MP कैमरा, जानदार बैटरी और बहुत कुछ...

09 जनवरी से ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट में 7000mAh की टाइटन बैटरी है जिसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम है।

Jan 6, 2026 - 19:22
Jan 6, 2026 - 19:23
 0  0
Realme 16 Pro Series लॉन्च हुई, 200MP कैमरा, जानदार बैटरी और बहुत कुछ...

भारतीय Realme स्मार्टफोन के चहेतों के लिए आज का दिन बड़ा खास है। Realme ने भारत में आज अपने नए स्मार्टफोन सीरीज को मार्केट में उतार दिया है।

रियलमी ने इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ये दोनों फोन 03 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। 

Realme 16 pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 200MP का प्राइमरी शूटर है जबकि Realme 16pro 5G में 6.78 इंच का डिस्प्ले है जबकि pro+ मॉडल में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। 

09 जनवरी से ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट में 7000mAh की टाइटन बैटरी है जिसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम है। 

Realme 16 Pro 5G हैंडसेट 7.8 mm मोटा है और वजन 192 ग्राम है जबकि जबकि +मॉडल 8.49 mm मोटा और वजन 203 ग्राम है। 

Realme 16pro 5G की कीमत 8GB RAM+ 128 GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपए से प्रारंभ होती है। Realme 16pro+ 5G की कीमत 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए से शुरू होती है। 

अब बात कैमरे की कर लेते हैं। Realme 16 Pro सीरीज में 200-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी रियर कैमरा है।

Realme 16 Pro 5G में 8-मेगापिक्सल वाला अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि रियलमी 16 Pro+ 5G में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरे से लैस है।

दोनों स्मार्टफोन में में 50-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं। Pro+ मॉडल 60fps तक 4K रेजोल्यूशन वाले वीडियो भी रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0