रणजी में बिहार ने रचा इतिहास, 568 रनों से ऐतिहासिक जीत

स्कोर की बात करें तो बिहार की टीम ने पहली पारी में 522 रनों का विशाल लक्ष्य विपक्षी मणिपुर की टीम को दिया। मणिपुर की टीम 264 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में बिहार ने 119.3 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। पीयूश ने दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। इस मुकाबले में बिहार ने जहां 1027 रन बनाया तो वहीं मणिपुर की टीम ने सिर्फ 459 रन बनाया। बिहार की टीम ने 568 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल किया।

Jan 27, 2026 - 14:12
Jan 27, 2026 - 14:13
 0  0
रणजी में बिहार ने रचा इतिहास, 568 रनों से ऐतिहासिक जीत

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में रणजी ट्राॅफी प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले के मैच में बिहार की टीम ने 568 रनों से एकतरफा जीत हासिल किया। बिहार की टीम ने मणिपुर की टीम को बुरी तरह से पराजित किया। इस मैच में बिहार की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक मैच को अपने नियंत्रण में रखा। 


इस बड़ी जीत के साथ ही बिहार की टीम ने एक बार फिर से एलीट ग्रुप में अपनी जगह बना ली है। आगामी रणजी सीजन में बिहार की टीम एलीट ग्रुप में खेलती हुई दिखाई देगी। बिहार की इस ऐतिहासिक और जबर्दस्त जीत में बिहार टीम के कप्तान साकिबुल गनी, आयुष लोहारुका, विपिन सौरव, सूरज कश्यप, हिमांशु सिंह और पीयूष कुमार सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा। 


स्कोर की बात करें तो बिहार की टीम ने पहली पारी में 522 रनों का विशाल लक्ष्य विपक्षी मणिपुर की टीम को दिया। मणिपुर की टीम 264 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में बिहार ने 119.3 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। पीयूश ने दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया। इस मुकाबले में बिहार ने जहां 1027 रन बनाया तो वहीं मणिपुर की टीम ने सिर्फ 459 रन बनाया। बिहार की टीम ने 568 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच कप्तान साकिबुल गनी को चुना गया। 


इस खिताबी मुकाबले में आयुष लोहारुका ने 06 मैचों में 540 रन बनाए। आयुष का सर्वोच्च स्कोर 226 तक गया। प्लेट ग्रुप का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा। लोहारुका ने कुल 85 चैके और 04 छक्के लगाए। उनका नाम इस सीजन में सर्वाधिक चैके लगाने वाले खिलाड़ी के रुप में दर्ज हुआ। इसके अतिरिक्त बिहार की टीम की ओर से सबसे तेज सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाने का रिकाॅर्ड भी आयुष के नाम ही दर्ज हुआ। 


वहीं विपिन सौरव ने 06 मैचों में 478 रन बनाए। उन्होंने 14 सिक्सर और 43 चैके लगाए। हिमांशु सिंह ने अपनी शानदारी गेंदबाजी से सबका दिल जीता। उन्होंने 06 मुकाबले में 15 विकेट लिए। इतना ही नहीं उन्होंने 31 मेडन ओवर भी दिए जिससे बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बना रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0