राजनीति से दूर होंगे खेसारी लाल यादव ! जनता को बताया दोषी
खेसारी लाल यादव के अनुसार राजनीति में सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता है। सच बोलना यहां समस्या है।
भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता सह गायक खेसारी लाल यादव का राजनीति से मोहभंग हो रहा है। खेसारी लाल यादव का साफ तौर पर मानना है कि राजनीति में सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। साफ और स्पष्ट बोलने वाला इंसान राजनीति में दूर तक नहीं जा सकता।
हालिया संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार थें। कांटे की टक्कर में खेसारी कुछ वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थें। इस चुनावी हार ने खेसारी लाल यादव का राजनीति के प्रति दिलचस्पी को समाप्त कर दिया है। खेसारी के बयान तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं एक कलाकार के रूप में ही सही हूं। राजनीति में झूठे वायदे करने वाले लोग ही आगे बढ़ पाते हैं। अगर आपको दुनिया को बेवकूफ बनाने आता है तो तब आप राजनीति में आओ। राजनीति में सच बोलना भी एक बड़ी समस्या है।
अपनी चुनावी हार पर खेसारी ने कहा कि बिहार की जनता को ही अगर बदलाव नहीं चाहिए तो कोई नेता या पार्टी जिम्मेदार नहीं हो सकते। इसकी जिम्मेदारी खुद जनता को लेनी होगी। अगर जनता को बेहतर बिहार दिख रहा है तो तब भी ठीक है। मुझे लगता है कि मैं बेहतर हूं।
खेसारी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन में अपने बच्चों के लिए बेहतर कर रहा हूं। अगर आपको भी अपने बच्चों की बेहतरी चाहिए तो आपको बेहतर विकल्प के साथ जाना ही पड़ेगा। अगर बिहार के लोग बेहतर विकल्प के साथ नहीं जाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि यही सरकार सही है तो यह उनकी सोच है। बिहार के लोगों को यह सोचना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0