बिहारी कलाकारों के लिए बड़ा मौका, फिल्म सिटी निर्माण हेतु तत्पर सरकार

बहुत जल्द बिहार भी मनोरंजन जगत और फिल्म निर्माण का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरने जा रहा है। नई सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है।

Dec 3, 2025 - 12:44
Mar 3, 2026 - 07:04
 0  0
बिहारी कलाकारों के लिए बड़ा मौका, फिल्म सिटी निर्माण हेतु तत्पर सरकार
तस्वीर सांकेतिक हैं।

Film City Bihar यूं तो बिहारी हर विधा में माहिर होते हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां बिहारियों का जलवा ना हो। बॉलीवुड में भी कई बिहारी कलाकार निरंतर कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। अब बारी बिहार में ही अभिनय और फिल्म निर्माण का माहौल बनाने की है। 

बिहार में फिल्म सिटी को लेकर बड़ी अपडेट आई है। राजगीर की खूबसूरत वादियों में क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक लगभग 20 एकड़ जमीन फिल्म सिटी निर्माण के लिए अधिगृहित की जा चुकी है। 

भारत के विभिन्न इलाकों के निवेशकों ने राजगीर फिल्म सिटी निर्माण प्रोजेक्ट में गहरी रुचि दिखाई है और इस विषय पर उन्होंने मुख्य सचिव से मुलाकात की भी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद के साथ ही पश्चिमी चंपारण जिले को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल करने पर विचार सरकारी स्तर पर चल रहा है। इन दोनों जिलों के कई स्थानों पर फिल्म शूटिंग हेतु आधारभूत संरचनाओं का विकास प्रस्तावित है। 

मनोज वाजपेई, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे बिहारी मूल के कलाकारों ने जिस तरह से आम भारतीय सिनेमा दर्शकों का दिल जीता है उससे साफ होता है कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जरूरत उस प्रतिभा को निखारने की है। फिल्म सिटी निर्माण इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News