इंतजार खत्म, कल्लू की फिल्म मेहमान सिनेमाघरों के पर्दे पर, धोखे से कल्लू की शादी

फिल्म के प्रोड्यूसर रौशन सिंह का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा में अब तक ऐसी फिल्म का निमार्ण नहीं हुआ था। भोजपुरी फिल्म दर्शकों को यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए।

Dec 20, 2025 - 13:48
Mar 3, 2026 - 07:05
 0  0
इंतजार खत्म, कल्लू की फिल्म मेहमान सिनेमाघरों के पर्दे पर, धोखे से कल्लू की शादी
Source Google

Bhojpuri Film News: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की फिल्म " मेहमान " अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। गायक सह अभिनेता कल्लू के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थें। 

Bhojpuri Movie Mehman मेहमान की स्टोरी Story Of Mehman

अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी शादी किसी न किसी वजह से बार बार टलती रहती है और फिर वो धोखे से शादी कर लेता है। कहानी में नया मोड तब आता है जब उसकी शादी की सच्चाई उसके ससुराल वालों को पता लग जाता है। 

मेहमान में कल्लू दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते देखे जा सकते हैं। फिल्म में रिश्तों की अहमियत, प्रेम के बीच टकराव और सामाजिक जिम्मेदारियों को थोड़े अलग तरीके से दिखाया गया है। 

भोजपुरी फिल्म मेहमान सस्पेंस और मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है, लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म देखने लायक है। 

फिल्म में पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पाण्डे, विनोद मिश्रा, दर्शना बनिक, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। निर्देशन लालबाबू पंडित ने किया है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा, कान्हा, सरगम आकाश, पंकज, प्रियांशु सिंह और छोटे बाबा का है जबकि गीतकार मनोज भावुक, सुमित चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News