पीएम मोदी के जन्मदिन पर भड़के तेजस्वी, शिक्षा विभाग के आदेश पर जताई आपत्ति
आर्शीवाद का दीया वाले शिक्षा विभाग के निर्देश पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकारी आदेश वाला जबरन हैप्पी बर्थडे मोदी जी। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्गदर्शक मंडल की आयु सीमा पार कर चुके किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस परर सरकारी आदेश निकाल कर 100 करोड़ के खर्चे पर स्कूलों, सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क, पुल, पार्क इत्यादि पर दीये जलाना कानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों और छात्रावासों में आर्शीवाद का दीया जलाने का निर्देश जारी किया। इसमें सभी शिक्षकों को भाग लेने को भी कहा गया। तेजस्वी यादव ने इस आदेश को लेकर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला।
आर्शीवाद का दीया वाले शिक्षा विभाग के निर्देश पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकारी आदेश वाला जबरन हैप्पी बर्थडे मोदी जी। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्गदर्शक मंडल की आयु सीमा पार कर चुके किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस परर सरकारी आदेश निकाल कर 100 करोड़ के खर्चे पर स्कूलों, सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क, पुल, पार्क इत्यादि पर दीये जलाना कानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि शिक्षक अब अध्यापन नहीं बल्कि छुट्टी के दिन रात को 7,8 बजे स्कूल पहुंचकर दीये जलाकर उनकी रखवाली करेंगे और यूपीएससी पास नौकरशाह मोदी जी का स्तुतिगान गाकर अब अंधभक्ति वाला सबसे डिफिकल्ट पेपर पास कर आर्शीवाद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
उधर जनसुराज ने भी शिक्षा विभाग के इस आदेश पर सवाल दागते हुए कहा कि पता चल गया है कि लोग खुद से दीया बाती न करने वाले हैं। उल्टा भर भर के गाली पड़ रहा है। पार्टी प्रवक्ता सौरभ कुमार सिंह ने एक्स पर लिखा कि बिहार में लोग पूछ रहे हैं कि बाढ़ में डूबे घर में दीया कहां और कैसे जलाएं ! बिहार के सरकारी मशीनरी को दीया जलाने के कार्य और कार्यक्रम में लगा दिया गया है।
जनसुराज प्रवक्ता ने आगे कहा कि पटना में मरीन ड्राइव पर करोड़ों खर्च कर दीया जलाने का कार्य इवेंट कंपनी को सौंप दिया गया है। पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है और सेवा संकल्प अभियान वाला नया बाइक और पता नहीं क्या क्या दिया जा रहा है !
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0