बुलडोजर अभियान : युवक ने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल, पुलिस पर पथराव, भीड़ पर लाठीचार्ज....
बिहार में नई सरकार बनने के बाद शुरू हुआ बुलडोजर अभियान अब बवाल मचाने लगा है।
बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उसे काबू किया और बचा लिया।
इसी घटनाक्रम के बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई। भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक सिपाही का सिर फूट गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लोगों को खदेड़ खदेड़ कर डंडे बरसाए गए। जो जहां मिला उसे वहीं कूटा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहिया नगर झोपड़पट्टी में पुलिस को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ घरों से देसी शराब भी मिली। मौके पर ही शराब को पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया।
गुरुवार को बिहार के कई इलाकों में बुलडोजर अभियान चला। पटना के पालीगंज में दुर्गा स्थान से चंदौस मोड़ तक अवैध निर्माण के विरुद्ध बुलडोजर अभियान चला । वहीं नालंदा के बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में भी बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0