संतरे खाने के बाद छिलके फेंके नहीं, फेस पैक बनाएं और चेहरे पर निखार लाएं...

संतरे के छिलके में संतरे के गूदे से अधिक एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी विद्यमान होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं होते। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती है क्योंकि यह कोलेजन के उत्पादन में वृद्धि करता है। संतरे के छिलके आपके चेहरे से डेड स्कीन को हटाते हैं। चेहरे को गुलाबी बनाते हैं।

Apr 13, 2026 - 08:23
Apr 7, 2026 - 20:02
 0  0
संतरे खाने के बाद छिलके फेंके नहीं, फेस पैक बनाएं और चेहरे पर निखार लाएं...

orange for glowing skin संतरे तो आप सब खूब खाते होंगे। संतरे का रस पेट में जाता है तो खूब स्वाद भी मिलता है और शरीर को फायदे भी खूब होते हैं लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि संतरे के छिलके भी बड़े काम के होते हैं। ये आपके चेहरे में ताजगी और रौनक लाते हैं। 

आगे से कभी भी संतरे खाएं तो उसके छिलके फेंकने की बजाया उसका फेस पैक बनाए और अपने चेहरे पर निखार लाएं। संतरे के छिलके त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं है। संतरे के छिलके आपके चेहरे को फ्रेश बनाते हैं। उन पर निखार लाते हैं और आपकी पर्सनैलिटी को टॉप क्लास बनाते हैं। महफिल में जिसके चेहरे पर जितनी रौनक होती है, लोग उसके प्रति उतने ही आकर्षित होते हैं। 

संतरे के छिलके में संतरे के गूदे से अधिक एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी विद्यमान होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं होते। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती है क्योंकि यह कोलेजन के उत्पादन में वृद्धि करता है। संतरे के छिलके आपके चेहरे से डेड स्कीन को हटाते हैं। चेहरे को गुलाबी बनाते हैं। 

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो संतरे के छिलके लिए आपके लिए बड़े कारगर हैं। यह त्वचार के रोमछिद्रों में जो अतिरिक्त ऑयल होती है, उसे काफी हद तक सोख लेता है। यह पिंपल्स वाले बैक्टिरिया को भी जड़ से खत्म करता है। 

आइए, आपको बताते हैं कि किस प्रकार से संतरे के छिलके से फेस पैक तैयार किया जा सकता है। 

1. खाने के बाद संतरों के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सूखा लें। मिक्सर में उसे पीसकर पाउडर में बदल दें। 

2. कच्चा दूध, गुलाब जल और इस पाउडर को मिला लें और पेस्ट बना लें। 

3. इस पेस्ट को गरदन और चेहरे पर लगाएं।

4. 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News