100 साल की दोस्ती का जश्न बिहार में, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

इसी साल नवम्बर और दिसंबर के महीने में राजगीर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर 20 रग्बी मुकाबला होगी। यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Jan 19, 2026 - 08:56
Jan 19, 2026 - 08:59
 0  0
100 साल की दोस्ती का जश्न बिहार में, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा मुकाबला

इसी वर्ष भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्बन्धों के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला आयोजित किया जाएगा। यह मुकाबला आगामी नवम्बर और दिसंबर महीने में राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित होगा। यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

जानकारी के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड की अंडर 20 पुरुष एवं महिला रग्बी टीमें बिहार के राजगीर आएंगी। यहां दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबला होगा। उसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। 

इसी सिलसिले में इंडियन रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष राहुल बोस ने बिहार की राजधानी पटना का दौरा किया। यहां उन्होंने राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन के साथ इस आयोजन के लिए बैठक की। बैठक में व्यवस्था, रूपरेखा और अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। 

राजगीर में यह आयोजन केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, रग्बी एसोसिएशन, इंडियन रग्बी फेडरेशन और न्यूजीलैंड रग्बी फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा।

इस आयोजन से देश दुनिया में बिहार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और साथ ही साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैत्री सम्बन्धों में मजबूती आएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News