23 साल हो गए लेकिन मनोज तिवारी की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं टूट सका, महज 30 लाख का बजट...

ससुरा बड़ा पैसे वाला को भोजपुरी फिल्म जगत का ब्लॉकबस्टर कहते हैं। इस फिल्म ने दम तोड़ रहे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक तरह से जीवित कर दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने इतना सराहा की बॉक्स ऑफिस मालामाल हो गया। करीब 23 साल हो गए लेकिन ससुरा बड़ा पैसे वाला ने जो मुकाम हासिल किया, कोई दूसरी भोजपुरी फिल्म उसके आसपास भी नजर नहीं आई।

Apr 23, 2026 - 08:13
Apr 23, 2026 - 08:17
 0  0
23 साल हो गए लेकिन मनोज तिवारी की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं टूट सका, महज 30 लाख का बजट...
Adobe

आज बात करेंगे एक ऐसे भोजपुरी फिल्म की जो बनी तो थी सिर्फ 30 लाख रुपये के मामूली बजट में लेकिन इसने सफलता के ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिसकी बराबरी में कोई भी दूसरी भोजपुरी फिल्म खड़ी भी नहीं हो सकी। ये फिल्म थी ससुरा बड़ा पैसेवाला.... ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। मनोज तिवारी और रानी चटर्जी इसमें मुख्य भूमिका में थें। 

ससुरा बड़ा पैसे वाला को भोजपुरी फिल्म जगत का ब्लॉकबस्टर कहते हैं। इस फिल्म ने दम तोड़ रहे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक तरह से जीवित कर दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने इतना सराहा की बॉक्स ऑफिस मालामाल हो गया। करीब 23 साल हो गए लेकिन ससुरा बड़ा पैसे वाला ने जो मुकाम हासिल किया, कोई दूसरी भोजपुरी फिल्म उसके आसपास भी नजर नहीं आई। 

ससुरा बड़ा पैसे वाला ने ऐतिहासिक कमाई की। आज भी इस फिल्म की कमाई जानकर अच्छे अच्छे फिल्म विशेषज्ञ हैरान रहते हैं। डायरेक्टर अजय सिन्हा की इस फिल्म का बजट सिर्फ 30 लाख रुपये था लेकिन इसने 36 करोड़ रुपये की कमाइ का रिकॉर्ड बनाया। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देता है। 

ये वही फिल्म थी जिसने मनोज तिवारी को भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार बना दिया। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर रानी चटर्जी ने अपना डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों ने खूब सराहा और प्यार दिया। यह केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शक बार बार थिएटर का रुख करते थें। इसके बाद भी रानी चटर्जी रानी नंबर 786 और देवरा बड़ा सतावेला जैसे हिट फिल्में की लेकिन उनका जो जादू ससुरा बड़ा पैसेवाला में दिखा, वो इन फिल्मों नजर नहीं आया। 

ससुरा बड़ा पैसेवाला फिल्म की कामयाबी के पीछे मनोज तिवारी और रानी चटर्जी तो थें ही लेकिन इसके गाने भी लाजवाब थें। इस फिल्म में कुल 10 गाने थें। इनमें से 04 खुद मनोज तिवारी ने गाए लेकिन बाकी में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी। 

यह फिल्म एक प्रेम कथा थी। मनोज तिवारी एक गरीब युवक हैं और उन्हें एक अमीर लड़की रानी चटर्जी से प्यार हो जाता है। सामाजिक बंधनों को तोड़कर प्यार परवान चढ़ता है और प्यार की जीत होती है। यह कहानी दिल को छूने वाली है। यही वजह है कि 23 सालों गुजरने के बावजूद आज भी भोजपुरी दर्शक इस फिल्म की स्टोरी को भूल नहीं पाते। इसके गीत भी लोगों को गुनगुनाने पर मजबूर कर देते हैं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News