मुसीबत में राजपाल यादव, तेज प्रताप ने बढ़ाया मदद का हाथ !

जाने माने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल जा चुके हैं। वो इस वक्त आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल दौर में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने मदद का हाथ आगे बढ़ाकर अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

Feb 10, 2026 - 16:28
Mar 3, 2026 - 07:04
 0  0
मुसीबत में राजपाल यादव, तेज प्रताप ने बढ़ाया मदद का हाथ !
Source Google

तेजप्रताप यादव अक्सर अलग अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अच्छी वजहों से कभी कुछ विवादों की वजह से। विवाद वाली खबरें तेजी से फैल जाती हैं लेकिन उनको लेकर सकारात्मक खबरें शोर में दब जाती हैं या फिर दबा दी जाती हैं।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने जाने माने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। राजपाल यादव फिलहाल चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। 

तेज प्रताप यादव का दिल बड़ा है। इसे उन्होंने कई मौकों पर साबित कर के दिखाया भी है लेकिन तेज प्रताप जितनी प्रशंसा और सराहना के पात्र हैं, वो उन्हें शायद ही मिल पाता है। 

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजपाल यादव के इस मदद की जानकारी दी है। तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि " मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।

इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जन शक्ति जनता दल परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ। " 

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव पर यह मामला लगभग 15 साल पुराना है। कर्ज न चुका पाने के कारण वो डिफॉल्टर साबित हुए और उन्हें कोर्ट ने छह महीने की सजा सुना दी। पैसे देने के लिए उन्होंने कोर्ट से कुछ और समय मांगा लेकिन कोर्ट ने उन्हें आगे समय नहीं दिया।

कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल ने सरेंडर कर दिया और अभी वो तिहाड़ जेल में हैं। जब उनसे पूछा गया कि जेल जाने की बजाय वो पैसे चुका क्यों नहीं देते तो उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और न ही कोई उनकी मदद करने वाला है। 

राजपाल यादव का यह इमोशनल बयान वायरल होने लगा और मदद के लिए एक हाथ बिहार से उठा। वो हाथ तेज प्रताप यादव का है। राजपाल यादव पर अभी 09 करोड़ रुपए का कर्ज है। तेज प्रताप यादव द्वारा दिया गया 11 लाख रुपए की रकम पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बूंद बूंद से ही घड़ा भरता है। 

सवाल यह उठता है कि बॉलीवुड में राजपाल यादव का करियर तो ठीक ठाक चल रहा है, ऐसे में उन पर यह मुसीबत कैसे आ गई ? 

विपत्ति किसी भी इंसान पर कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। जो राजपाल यादव सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को हंसाते थें, मनोरंजन करते थें...वो कभी ऐसी मुसीबत का सामना करेंगे जो उनकी खुद की चेहरे की मुस्कान छीन लेगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा...

दरअसल राजपाल यादव की मुसीबतों की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। उन्होंने एक फिल्म " अता पता लापता " के निर्माण के लिए मुरली प्रोडक्शन से 05 करोड़ रुपए का लोन लिया। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। राजपाल लोन चुकाने में असमर्थ हो गए। मामला कोर्ट तक पहुंचा। राजपाल ने राहत पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News